Dev Diwali 2018 [ festival ]

2018 Dev Diwali, Dev Deepawali date and time for Varanasi, Gujrat
Dev Diwali Tayming / Muhurat
  Purnima Tithi starts - 12:53 PM on 22-November-2018
  Purnima Tithi ends - 11:09 AM on 23-November-2018
dev diwali
दिवाली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर बनारस में बड़े उत्साह के साथ देव दीपावली मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन देव भी यहां दिवाली मनाने आते हैं। देव दीपावली के दिन घाटों को दियों से सजाया जाता है, गंगा आरती होती है और दीपदान किए जाते हैं।

इस बार देव दीपावली 22 नवंबर को हो रही है और यहां करीब 20 लाख दीप जलाए जाएंगे। देव दीपावली का धार्मिक महत्व होने के साथ इस दिन मुख्य रूप से शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए दीये जलाए जाते हैं।

पंचगंगा घाट का यह 'हजारा दीपस्तंभ' देव दीपावली के दिन 1001 से अधिक दीपों की लौ से जगमगा उठता है और अभूतपूर्व दृश्य की सृष्टि करता है। विश्वास, आस्था और उत्सव के इस दृश्य को आंखों में भर लेने को उत्सुक लोग यहां खिंचे चले आते हैं। यहां के कुछ प्रमुख घाटों पर तिल रखने भर की जगह नहीं होती। गंगा के घाटों पर उत्सवी माहौल की भीड़ उमड़ने के इस अवसर का तिलिस्मी आकर्षण दिन प्रतिदिन ग्लोबल होता जा रहा है। इस दिन यहां का नजारा देखने लायक होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ